सड़क हादसे में सीआईडी में तैनात एएसआई आनंद की हुई दर्दनाक मौत

मुनानगर के कमानी चौक के पास हुनमान मंदिर के पास  हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ।सड़क हादसे में सीआईडी में कार्यरत एएसआई आनंद कुमार की मौत हो गई।

||Delhi||Nancy Kaushik||यमुनानगर के कमानी चौक के पास हुनमान मंदिर के पास  हुआ दर्दनाक सड़क हादसा ।सड़क हादसे में सीआईडी में कार्यरत एएसआई आनंद कुमार की मौत हो गई जानकारी के अनुसार ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे पुलिस विभाग के एएसआई आनंद कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई ।जिस समय एएसआई आनंद  सरोजनी कॉलोनी हनुमान मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था तभी कमानी चौक की तरफ से बस आई  और उसने उसे टक्कर मार दी ।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी ।मृतक एएसआई आनंद कुमार गीता कॉलोनी का रहने वाला है और सीआईडी मुलाना में ड्यूटी पर तैनात था। यमुनानगर में सीएम सिक्योरिटी में ड्यूटी लगी थी और अब वह ड्यूटी पर वापस लौट रहा था आज सुबह ड्यूटी पर जाते वक्त सड़क पार करते वक्त यह हादसा हुआ जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।